OCT क्या है?
OCT जांच कब करानी चाहिए?
Posted At: Oct 22, 2025 - 176 Views
OCT क्या है?
OCT (ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी) एक खास तरह की आंखों की जांच है जिसमें आंखों के अंदर की परतों की बहुत बारीकी से तस्वीर ली जाती है। यह जांच बिना किसी दर्द के होती है और इससे हमें आंख की अंदरूनी बनावट की पूरी जानकारी मिलती है।
OCT जांच कब करानी चाहिए?
आपको OCT जांच तब करानी चाहिए जब-
- धुंधला दिखाई दे रहा हो
- आंखों में सूजन या जलन हो
- आंखों में तेज रोशनी या चमक दिखे
- आप डायबिटीज के मरीज हों (डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच के लिए)
- आपको ग्लूकोमा (काला मोतिया) या उसका खतरा हो
OCT क्यों जरूरी है?
- यह जांच आंख की बीमारियों को जल्दी पकड़ने में मदद करती है
- कई बार बीमारी की शुरुआत में कोई लक्षण नहीं होते, पर OCT में दिख जाती है