मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद सावधानियां

Posted At: Jul 01, 2024 - 141 Views

सावधानियां { PRECAUTION }

आंखों को रगड़ें नहीं : ऑपरेशन के बाद आंखों को छूने या रगड़ने से बचें। इससे संक्रमण का खतरा                                       होता है।

दवाईयों का सेवन करें : डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाईयों का नियमित सेवन करें। इससे आंखों में                                            संक्रमण नहीं होगा और जल्दी ठीक होगी।

साफ सफाई रखें : आंखों की सफाई का ध्यान रखें और साफ हाथों से ही आंखों को छुएं।

धूप से बचें : बाहर जाते समय धूप का चश्मा पहनें ताकि धूल और तेज रोशनी से आंखों को बचाया जा                    सके ।

भारी सामान न उठाएं : भारी सामान उठाने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है, इससे बचें।

पानी से बचाएं : आंखों को पानी से बचाकर रखें। नहाते समय ध्यान रखें कि आंखों में पानी न जाए।

नियमित जांच : डॉक्टर द्वारा बताई गई तारीख पर नियमित जांच कराएं।

आंखों को आराम दें : आंखों को आराम दें और टीवी, मोबाइल या कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग न                                      करें।

डॉक्टर से परामर्श : यदि आंखों में दर्द, लालिमा, सूजन या कोई और समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

cataract
 

 

इन सावधानियों का पालन करके आप जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।  
 

Your Cart